एक्सक्लूसिव:बरेली मंडल में गरीबों का राशन हजम कर रहे सवा तीन लाख अमीर, संदिग्ध कार्ड धारकों की सूची जारी – More Than Three Lakh Suspicious Ration Card Holders Found In Bareilly Division
{“_id”:”6aec1ce437a824015e0c491b”,”slug”:”more-than-three-lakh-suspicious-ration-card-holders-found-in-bareilly-division-2026-11-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एक्सक्लूसिव: बरेली मंडल में गरीबों का राशन हजम कर रहे सवा तीन लाख अमीर, संदिग्ध कार्ड धारकों की सूची जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गरीबों के मुफ्त राशन को अमीर भी हजम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम से लाभार्थियों का रैंडम मिलान किया तो बरेली मंडल के चारों जिलों के 3,31,283 कार्डधारक संदिग्ध मिले। इनके सत्यापन के लिए तहसीलवार रिपोर्ट पूर्ति निरीक्षकों को भेज दी गई है।
बरेली के जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक, राशन कार्ड के जरिये सरकारी खाद्यान्न का लाभ ले रहे अपात्रों की पहचान के लिए सत्यापन का सिलसिला शुरू हुआ है। राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली (आरसीएमएस) से लाभार्थियों के रिकॉर्ड का मिलान कराने पर मंडल के चारों जिलों में 3,31,283 कार्ड धारक संदिग्ध मिले हैं। मंडल में पूर्ति निरीक्षकों ने अब तक 10,362 रिकॉर्ड की जांच की है। इनमें 9,646 लोग अपात्र मिले हैं। सत्यापन रिपोर्ट की सक्षम स्तर से पुष्टि के बाद अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: ऑनलाइन गेम के बहाने ठगी करने के छह आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख रुपये और सोने के छह बिस्किट बरामद
जानिए, किस जिले में कितने कार्ड संदिग्ध
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, बरेली के 1,22,550, बदायूं के 99,672, शाहजहांपुर के 90,117 और पीलीभीत के 59,995 राशन कार्ड धारक संदिग्ध मिले हैं। आरसीएमएस से मिलान के बाद 3,31,283 के रिकॉर्ड उपलब्ध हुए। इनमें बरेली के 1,10,035, बदायूं के 85,147, शाहजहांपुर के 83,575 और पीलीभीत के 52,526 रिकॉर्ड हैं।
