लोहाघाट:घर के पास घात लगाए बैठा था तेंदुआ, 13 साल के हिमांशु को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम – Leopard Kills 13 Year Old Boy Near His Home In Lohaghat Sud Dungri Village Family Devastated Champawat
{“_id”:”6aebffea1265a602020d44bb”,”slug”:”leopard-kills-13-year-old-boy-near-his-home-in-lohaghat-sud-dungri-village-family-devastated-champawat-2026-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लोहाघाट: घर के पास घात लगाए बैठा था तेंदुआ, 13 साल के हिमांशु को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


हिमांशु
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लोहाघाट क्षेत्र में तेंदुए ने घर से महज 40 मीटर की दूरी पर एक किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, देर शाम लोहाघाट के सुड डूंगरी गांव में तेंदुआ घर के पास से 13 वर्षीय हिमांशु पुजारी को उठा ले गया। ग्रामीणों के मुताबिक वह मेला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान घर से करीब 40 मीटर की दूरी पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर खेतों की ओर ले गया। काफी देर तक हिमांशु के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। करीब रात 9:30 बजे उसका शव घर से लगभग 40 मीटर दूर खेतों में मिला।
परिजन आनन-फानन में उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ले पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद से लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। डीएम मनीष कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी ली। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
