{“_id”:”6aea24589e317a5a4e0ab675″,”slug”:”25-people-donated-blood-in-memory-of-martyred-car-workers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-172549-2026-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: हुतात्मा कारसेवकों की स्मृति में 25 लोगों ने किया रक्तदान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


रक्तदान कराते विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी। स्त्रोत मेडिकल कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। हुतात्मा अयोध्या कारसेवकों की स्मृति में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 25 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजीत बिंद्रा व परविंदर सिंह सहमी ने ब्लड कैंप का शुभारंभ किया। इस बीच विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम और व सीएमएस डॉ. एसपी सिंह की भी उपस्थित रहे। जिला संगठन मंत्री ललित कुमार, जिला मंत्री प्रवीण मोहन अग्रवाल, रूम सिंह यादव, आशुतोष शर्मा, श्रीपाल वर्मा समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. प्रदीप शेखावत की देखरेख में हुआ।
Notifications