🚨 गुरु बना तस्करी का आरोपी! नौवीं की छात्रा को नेपाल ले जाते शिक्षक को SSB ने पकड़ा

बिहार | पूर्वी चंपारण
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से शिक्षक और छात्रा के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाने के आरोप में सरकारी स्कूल के शिक्षक मोहम्मद कासिम उर्फ कासिम आलम को एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ लिया।
घटना 29 अक्टूबर की बताई जा रही है। एसएसबी जवानों ने संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षक और छात्रा को रोककर पूछताछ की और बाद में आरोपी को महुअवा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
शिक्षा विभाग ने किया निलंबित, पुलिस ने की गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी चंपारण शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, पुलिस की पूछताछ में मानव तस्करी से जुड़े गंभीर आरोप सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।
स्कूल में ग्रामीणों का हंगामा
घटना की जानकारी फैलते ही लखौरा स्थित विद्यालय में ग्रामीणों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
जिस शिक्षक पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी थी, उसी पर अपनी नाबालिग छात्रा को सीमा पार ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
एसएसबी की सतर्कता से समय रहते मामला सामने आया और नाबालिग छात्रा को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया।
📍 रिपोर्ट: शिव शरण, ब्यूरो रिपोर्ट
#BiharNews #MotihariNews #EastChamparan #TeacherArrested #HumanTrafficking #SSB #NepalBorder #SchoolSafety #ChildSafety #CrimeNews #BreakingNews #PilibhitDarpan
Source
