{“_id”:”6aec3f4e3a92060598060e2e”,”slug”:”maulana-shahabuddin-razvi-demands-up-sunni-waqf-board-formation-2026-11-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वक्फ बोर्ड के गठन की मांग: मौलाना शहाबुद्दीन ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- सूफी मुसलमानों को मिले कमान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के जल्द गठन की मांग की है। मौलाना ने बोर्ड की जिम्मेदारी सुन्नी सूफी मुसलमानों को देने का भी सुझाव दिया है।
मौलाना ने कहा कि वक्फ बोर्ड कई महीनों से भंग है। इस कारण मस्जिदों, दरगाहों और कब्रिस्तानों सहित अन्य धार्मिक संस्थानों के कामकाज और संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 35 साल से कट्टरपंथी विचारधारा के लोग ही बोर्ड पर काबिज रहे हैं। इन लोगों ने वक्फ को भारी नुकसान पहुंचाया है।
मौलाना ने पत्र में लिखा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियां बुजुर्गों ने इसलिए वक्फ की थीं, ताकि उनसे होने वाली आमदनी गरीब और कमजोर मुसलमानों पर खर्च की जा सके। लेकिन पिछले 35 वर्षों में ऐसा कुछ नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी (सपा) के चहेते वक्फ बोर्ड पर काबिज रहे। इन्होंने वक्फ की संपत्तियों को बेचा और खुर्द-बुर्द किया। इस घोटाले की भी जांच होनी चाहिए।
Notifications