बाहुबल दिखाने वाले हो जाएं सावधान:विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयार हुआ प्लान, डीएम ने दिए ये निर्देश – Agra: Strict Action Against Those Threatening Voters Or Preventing Them From Voting
{“_id”:”6aeeb6122e44b468d00af9b1″,”slug”:”agra-strict-action-against-those-threatening-voters-or-preventing-them-from-voting-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बाहुबल दिखाने वाले हो जाएं सावधान: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयार हुआ प्लान, डीएम ने दिए ये निर्देश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


डीएम मनीष बंसल।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान और सुरक्षा योजना के महत्व और इसके चरणों की विस्तार से जानकारी दी गई। डीएम कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी मतदाता को डराने-धमकाने, अनुचित दबाव डालने अथवा बाहुबल का प्रयोग कर मतदान से वंचित करने वाले तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए।
मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि यह पूरी व्यवस्था कोई मतदाता पीछे न छूटे के सिद्धांत पर आधारित है। इसके तहत पिछले चुनावों के मतदान प्रतिशत, शिकायतों, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और असामाजिक तत्वों के प्रभावों का बारीकी से आकलन किया जा रहा है। सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से कम से कम तीन बार भ्रमण करें।
मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें सुरक्षा का पूरा विश्वास जगाएं। इसे साथ ही सी-विजील एप और 1950 कॉल सेंटर के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त राजकुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।
