*दीपावली पर पूनम सेन ने पेश की सम्मान और सौहार्द के कि मिसाल पत्रकारों व कार्यकर्ताओं को मटका पहनकर किया सम्मानित मिठाई भेंट कर दी शुभकामनाएं*।

*फरीदपुर*।( बरेली ) दीपावली के पावन पर्व पर 122 विधानसभा क्षेत्र फरीदपुर में समाजवादी पार्टी संभावित प्रत्याशी पत्रकारों मीडिया कर्मियों एवं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर आपसे प्रेम भाईचारे सम्मान का संदेश दिया। फरीदपुर स्थित उनके कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों मीडिया प्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।।
पत्रकार और कार्यकर्ताओं के सम्मान को अपनी प्राथमिकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूनम सेन ने कहा की पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। उनकी निष्पक्ष लेखनी समाज की समस्याओं को सामने लाने आम जनता की आवाज जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने और मुद्दों को प्रमुखता देने का कार्य करती है। पत्रकारों का सम्मान करना वास्तव में लोकतांत्रिक व्यवस्था और समाज को जागरूकता का सम्मान करना है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके समर्पित और कॉमर्स कार्यकर्ता होते हैं। जो हर परिस्थिति में पार्टी और समाज के लिए खड़े रहते हैं।
संवाददाता/ पीलीभीत दर्पण

