कानपुर:नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मां से फोन पर बोली थी- मुझे यहां से ले जाओ, बहुत परेशान करते हैं – Kanpur: Body Of A Newlywed Woman Found Hanging
{“_id”:”6af07a15df5995d7820bf6e2″,”slug”:”kanpur-body-of-a-newlywed-woman-found-hanging-2026-11-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मां से फोन पर बोली थी- मुझे यहां से ले जाओ, बहुत परेशान करते हैं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


रुचि मिश्रा की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीसामऊ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर रुचि मिश्रा (30) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पति ने फोन कर मायके पक्ष को मौत की जानकारी दी। मायका पक्ष ने शादी के कुछ महीने बाद से ही पति और ससुरालीजन पर रुचि के दबे रंग और दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मौत से एक दिन पहले भी रुचि ने मां को फोन कर कहा था कि उसे यहां से ले जाओ, ये लोग बहुत परेशान करते हैं। परिजन ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिठूर के बैकुंठपुर गांव निवासी सुशील त्रिवेदी प्राइवेट कर्मचारी हैं। उन्होंने बेटी रुचि की शादी 18 फरवरी को सीसामऊ के गांधीनगर निवासी राजेश के बेटे गोपाल मिश्रा से की थी। गोपाल अपने पिता के साथ दादानगर स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। पिता का आरोप है कि शादी के शुरुआती तीन-चार महीने तक तो सब ठीक रहा। बाद में रुचि को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
आरोप है कि पति अक्सर रुचि से कहता था कि तुम काली हो और मेरा रंग साफ है। हैसियत के मुताबिक दहेज न मिलने का ताना देकर भी उसे परेशान करता था। मां मंजू के मुताबिक शनिवार देर शाम बेटी ने बिलखते हुए उन्हें फोन किया। कहा कि वह प्रताड़ना से बहुत ऊब चुकी है उसे यहां से ले जाओ। इस पर मां ने उसे समझाते हुए दीपावली के बाद आकर ले जाने की बात कही।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे दामाद गोपाल ने फोन कर रुचि के खुदकुशी करने की जानकारी दी।एसीपी सीसामऊ आनंद ओझा ने बताया कि नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
