{“_id”:”6af32e58ed373ee0580a8e72″,”slug”:”kanpur-iit-to-provide-training-on-topics-ranging-from-ai-agents-to-machine-learning-2026-11-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: एआई एजेंट से लेकर मशीन लर्निंग तक का प्रशिक्षण देगा आईआईटी, एक दिसंबर से शुरू होगा ऑनलाइन कोर्स”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


आईआईटी कानपुर
– फोटो : अमर उजाला
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच आईआईटी कानपुर ने विद्यार्थियों और पेशेवरों को नई तकनीकों में दक्ष बनाने की पहल की है। संस्थान की ओर से एप्लाइड मशीन लर्निंग एंड एजेंटिक एआई : फंडामेंटल्स टू नेक्स्ट जनरेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम से ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसका बैच एक दिसंबर से प्रारंभ होगा।
सात सप्ताह के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मशीन लर्निंग की बुनियादी जानकारी देने के साथ ही आधुनिक एआई सिस्टम विकसित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम में ट्रांसफॉर्मर तकनीक, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम), जनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग ऑपरेशंस (एमएलओपीएस), मॉडल डिप्लॉयमेंट और एलएलएम इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। इस बार एजेंटिक एआई का नया मॉड्यूल भी जोड़ा गया है। इसके तहत प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, रिट्रीवल ऑगमेंटेड जनरेशन (आरएजी), लैंगचेन और एआई एजेंट विकसित करने की तकनीकें सिखाई जाएंगी। इसका उद्देश्य ऐसे एआई सिस्टम तैयार करने में दक्ष बनाना है, जो स्वयं तर्क करने, जानकारी जुटाने और कई चरणों में निर्धारित कार्य पूरे करने में सक्षम हों।
Notifications