*दीपावली पर बरेली में रचा इतिहास सीएम डैशबोर्ड की प्रदेश रैंकिंग में बना नंबर 1*।

*बरेली*। दीपावली के मौके पर जनपद को प्रदेश की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक का तोहफा मिला है जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व में बरेली ने मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी अक्टूबर 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है खास बात यह है कि जनपद में विकास और राजस्व दोनों क्षेत्रों में नंबर 1 का स्थान प्राप्त करने के साथ संयुक्त ओवरऑल रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल कर शानदार हैट्रिक लगाई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से प्रदेश में सभी जनपदों में संचालित विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रकृति का नियमित मूल्यांकन सीएम डैशबोर्ड पोर्टल के माध्यम से किया जाता है विभिन्न विभागों के कार्यों शासन की प्राथमिकता निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन आधार पर हर महीने जिलो रैंकिंग जारी की जाती है।
जनपद को मिली इस बड़ी उपलब्धि के पीछे जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नियमित समीक्षा और विभागीय कार्यों की प्रभावी निगरानी को अहम माना जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं प्रत्येक सप्ताह विकास और राजस्व से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा करते हैं विभागवार लक्ष्य निर्धारित करने के साथ लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने और शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने पर विशेष जोर दिया जाता है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से प्रतिबद्धता और कार्यशैली के साथ आगे काम करने का आहान किया उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहला स्थान हासिल करना जितना महत्वपूर्ण है उसे कहीं अधिक चुनौती पूर्ण इस स्थान को लगातार बरकरार रखना है अब प्रशासन का लक्ष्य विकास और राजस्व के क्षेत्र में इसी प्रदर्शन को जारी रखते हुए जनपद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है।
रिपोर्टर/अनुराग सिंह
