{“_id”:”6af4a1ce13b61480de059168″,”slug”:”allegation-of-beating-a-cow-to-death-case-registered-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-108448-2026-11-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: गाय को पीट-पीटकर मारने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:41 PM IST

नवाबगंज। ईध जागीर गांव में एक गाय को पीट-पीटकर मारने के आरोप में हनीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गाय पालक बागेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनकी गाय खेतों में घास चर रही थी। आरोप है कि हनीफ ने उसे पेड़ से बांधकर लोहे के पाइप से पीटा। गंभीर चोटों से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। शव को गड्ढा खोदकर दफन किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सोमवार को हरकत में आई। शिकायत पर पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Notifications