दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां रेंज की रमुआपुर (मझोली) वन क्षेत्र में वन कर्मियों ने दो शिकारियों को चीतल के ताजा मांस सहित रंगे हाथ पकड़ा।
मंगलवार देर रात बेलरायां वन क्षेत्राधिकारी राकेश तिवारी टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी तेजेंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह एवं जगजीत सिंह पुत्र तेजेंदर सिंह निवासी तिकोना फॉर्म,थाना मझगई को मांस सहित दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने नर चीतल के शिकार की बात स्वीकार की। 1 किलो मांस सैंपल सील कर जांच के लिए भेजा गया। दुधवा के उपनिदेशक जगदीश आर. ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग करें।
Source

