
{“_id”:”6af4ba620d3855f9680af057″,”slug”:”accused-of-assaulting-and-molesting-a-woman-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-173050-2026-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: महिला से मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:26 AM IST

बरखेड़ा। घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप की पुलिस को तहरीर दी गई। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि नौ नवंबर की शाम को जब वह घर पर अकेली थी, उसकी वक्त पास के गांव के दो लोग नशे की हालत में दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने छेड़छाड़ की और पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भाग गए। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
Notifications