

फोटो कैप्शन आनापुर के अलादादपुर क्षेत्रीय रामायण मेला में सांस्कृतिक संध्या में जादूगर दिखाते न
{“_id”:”6af4cf7093311aff210d48aa”,”slug”:”grand-inauguration-of-the-33rd-regional-ramayana-mela-allahabad-news-c-407-1-nan1001-22964-2026-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Prayagraj News: 33वें क्षेत्रीय रामायण मेले का भव्य शुभारंभ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


फोटो कैप्शन आनापुर के अलादादपुर क्षेत्रीय रामायण मेला में सांस्कृतिक संध्या में जादूगर दिखाते न
आनापुर क्षेत्र के अलादादपुर आनापुर में बुधवार को 33वें चार दिवसीय क्षेत्रीय रामायण मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। साधु-संतों ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
शृंग्वेरपुरधाम पीठाधीश्वर कमल नयन महाराज ने कहा कि श्रीरामचरितमानस समाज में प्रेम, सौहार्द और सदाचरण का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।
अयोध्या के जानकी घाट से आए लाल बाबा ने कहा कि रामचरितमानस स्वयं भगवान श्रीराम का स्वरूप है। उन्होंने सत्संग को चलता-फिरता प्रयागराज बताया।
अयोध्या से आए रामदास महाराज ने रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई को मंत्र के समान बताया। उन्होंने कहा कि इसका अनुसरण प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में करना चाहिए। मुख्य वक्ता दंडी स्वामी विनोदानंद महाराज ने राम वन गमन की कथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह कथा त्याग, निष्ठा, कर्तव्य, अनुसरण और आचरण की सीख देती है।

फोटो कैप्शन आनापुर के अलादादपुर क्षेत्रीय रामायण मेला में सांस्कृतिक संध्या में जादूगर दिखाते न
Notifications