

मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala
विस्तार
{“_id”:”6af5638f05c1bec9330a4141″,”slug”:”farrukhabad-body-of-a-young-man-found-behind-the-grp-outpost-injury-marks-observed-on-his-face-and-nose-2026-11-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फर्रुखाबाद: जीआरपी चौकी के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे-नाक पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह जीआरपी चौकी की बाउंड्रीवाल के पीछे सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। युवक के चेहरे और नाक पर चोट के निशान मिले हैं।
मृतक की पहचान जितेंद्र (42) पुत्र पन्नालाल निवासी के रूप में हुई। वह दिल्ली के सरिता विहार में रहकर सिलाई का काम करता था। उसकी ससुराल नवाबगंज में है। बताया गया कि वह दो दिन पहले दिल्ली से आया था, लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा। वह शराब पीने का आदी था।
Notifications