
{“_id”:”6af5ed8266381a8e850ffc5e”,”slug”:”kanpur-mad-rush-to-head-home-for-chhath-trains-packed-to-capacity-2026-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: छठ पर घर जाने की मारामारी, ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
छठ महापर्व पर बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में बृहस्पतिवार को भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। स्लीपर और जनरल कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। यात्री आपातकालीन खिड़कियों के सहारे डिब्बों में प्रवेश करते दिखे। भीड़ के चलते कुछ यात्रियों को शौचालय में बैठकर सफर करना पड़ा।
कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची कामाख्या एक्सप्रेस में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जनरल टिकट लेकर यात्री आरक्षित कोचों में चढ़ते नजर आए। वहीं, नई दिल्ली-पटना वंदे भारत, आनंद विहार तेजस राजधानी, ब्रह्मपुत्र मेल, हमसफर और पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति जैसी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिलना भी बंद हो गया। इससे घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं।
Notifications