{“_id”:”6af56759b7562fa8290b1f1c”,”slug”:”up-panchayat-election-highest-number-of-voters-in-bithri-chainpur-block-bareilly-2026-11-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पंचायत चुनाव: बरेली के बिथरी चैनपुर में सबसे ज्यादा, रामनगर में सबसे कम मतदाता; देखें ब्लॉकवार संख्या”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला।
बरेली जिले में गांवों की सरकार चुनने के लिए तैयार हो रही पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में पुरुष मतदाताओं का दबदबा रहेगा। जिले में कुल 23.70 लाख मतदाताओं में पुरुषों की संख्या महिलाओं से करीब 1.80 लाख अधिक है। बिथरी चैनपुर में सर्वाधिक मतदाता हैं।
पंचायत चुनाव कब होंगे यह तय नहीं है लेकिन निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार कर ली है। डुप्लीकेट मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन भी पूरा हो चुका है। जिले में पहले करीब नौ लाख से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित थे। सत्यापन के बाद बनी सूची में अब 23.70 लाख मतदाता शामिल हैं। पूर्व में करीब 32 लाख मतदाता थे।
महिला मतदाता 10.94 लाख
मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 12.75 लाख है, जबकि महिला मतदाता 10.94 लाख हैं। मतदाताओं की यह संख्या पंचायत चुनाव में संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की रणनीति के लिहाज से भी अहम होगी।
एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक 18 वर्ष पूरी करने वाले युवाओं के नाम बढ़ रहे हैं। वे ऑनलाइन वेबसाइट पर फॉर्म छह से आवेदन कर सकते हैं।
Notifications