प्रयागराज :सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन में फिर बन सकेंगी ग्रुप हाउसिंग, 200 वर्गमीटर की बाध्यता खत्म – Group Housing To Be Permitted Once Again In Civil Lines, Georgetown, And Tagore Town

{“_id”:”6af6ef284d0c59fa2d052290″,”slug”:”group-housing-to-be-permitted-once-again-in-civil-lines-georgetown-and-tagore-town-2026-11-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रयागराज : सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन में फिर बन सकेंगी ग्रुप हाउसिंग, 200 वर्गमीटर की बाध्यता खत्म”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ग्रुप हाउसिंग।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन में समूह आवास (ग्रुप हाउसिंग) व बहुमंजिला इमारतों के निर्माण का रास्ता फिर से साफ हो गया है। महायोजना-2031 में संशोधन के साथ इन प्रतिबंधों को हटाने के लिए शासन ने सहमति दे दी है। पुरानी व्यवस्था लागू करने के लिए आम लोगों से आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
महायोजना-2031 में सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन में निर्माण संबंधी कई प्रतिबंध लगा दिए जाने से आम जनता को समस्या हो रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने इन प्रतिबंधों को हटाते हुए महायोजना-2031 में संशोधन का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया था। इस पर शासन ने सहमति दे दी है।
अब लोगों से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे गए हैं जो पीडीए के उपाध्यक्ष को संबोधित व लिखित रूप से तीन प्रतियों में प्रेषित किए जाने हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल उन्हीं आपत्तियों एवं सुझावों पर विचार किया जाएगा जो इस सूचना के प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के अंदर प्राप्त होंगे।
संशोधन के बाद अब सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन के आवासीय क्षेत्रों में 200 मीटर से कम क्षेत्रफल के भूखंड पर भी निर्माण अनुमन्य होगा और पीडीए से नक्शा स्वीकृत किया जा सकेगा। खास यह कि संशोधन के बाद आवासीय भवनों की ऊंचाई 7.50 मीटर से अधिक हो सकेगी जबकि पहले आवासीय भवनों की अधिकतम ऊंचाई 7.50 मीटर निर्धारित की गई थी।
