प्रयागराज :50 हजार का इनामी नौशाद जबलपुर से गिरफ्तार, जूता-चप्पल बेचने के बहाने करता था रेकी – Naushad, Wanted With A ₹50,000 Reward On His Head, Arrested In Jabalpur

{“_id”:”6af5aeb0397301332401cc18″,”slug”:”naushad-wanted-with-a-50-000-reward-on-his-head-arrested-in-jabalpur-2026-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रयागराज : 50 हजार का इनामी नौशाद जबलपुर से गिरफ्तार, जूता-चप्पल बेचने के बहाने करता था रेकी”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

arrested, arrest demo
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने चोरी व लूट करने वाले गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी सदस्य नौशाद उर्फ मुन्ना को मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। वह श्रावस्ती में गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी में वांछित था। आरोपी जूता-चप्पल बेचने के बहाने मकानों की रेकी करता था। इसके बाद गिरोह के सदस्य चोरी और लूट की वारदात करते थे।एसटीएफ के मुताबिक, नौशाद मूलरूप से गोंडा के इमामबाड़ा मोहल्ला गरीब नवाज का रहने वाला है। उसके खिलाफ श्रावस्ती के भिनगा थाने में गैंगस्टर एक्ट की एफआईआर दर्ज है।
गिरफ्तारी न होने पर उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था और जबलपुर में छिपकर रह रहा था। टीम ने बृहस्पतिवार को हनुमानताल थाना क्षेत्र में कसाई मंडी चौराहे के पास कब्रिस्तान के सामने से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी नौशाद ने बताया कि गिरोह के सदस्य बदायूं और गोंडा के अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किराये पर कमरे लेकर रहते थे।
जूता-चप्पल बेचने के बहाने घूमते हुए खाली मकानों की जानकारी जुटाते थे। मकान खाली मिलने पर चोरी और नकबजनी करते थे। चोरी के सोने-चांदी के सामान बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। एसटीएफ प्रभारी जेपी राय ने बताया कि गिरोह का सरगना श्रावस्ती निवासी ददन लोनिया है। उसे और गिरोह के सदस्य दौलत अली को वर्ष 2025 में श्रावस्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से नौशाद फरार था। उसके खिलाफ भिनगा थाने में चोरी समेत अन्य धाराओं में चार प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे जबलपुर की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई की गई है।
