

🚨 लखनऊ में पत्रकार पर चाकू से हमला, सट्टेबाजी के एंगल पर उठे सवाल!
लखनऊ के नाका हिंडोला क्षेत्र में 12 नवंबर की रात पत्रकारों पर हमले की घटना सामने आई। हमले में पत्रकार तारिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना की वजह पैसों का लेन-देन बताया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर हमले को कथित सट्टेबाजी के कारोबार से जोड़कर सवाल उठाए जा रहे हैं।
अब सवाल है कि क्या मामला सिर्फ पैसों के विवाद का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी है? निष्पक्ष जांच और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है।
#LucknowNews #JournalistAttack #JournalistSafety #UPPolice #PressFreedom NakaHindola UPNews CrimeNews
Source
