
{“_id”:”6af9dc6544d3625d3a05aacd”,”slug”:”kanpur-man-accused-of-killing-younger-brother-with-a-shovel-sent-to-jail-2026-11-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: गला दबाकर मारने के बाद सिर पर किए थे 14 वार, छोटे भाई को फावड़े से काटने का हत्यारोपी गया जेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सचेंडी थाना
– फोटो : अमर उजाला
सचेंडी के कटरा भैसोर गांव में सोते वक्त छोटे भाई को फावड़े से काट कर मार डालने वाले आरोपी बड़े भाई दिनेश कमल उर्फ मिंचू को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से फावड़ा बरामद किया है। शनिवार सुबह सोनू कमल का रक्तरंजित शव घर के बरामदे में चारपाई पर चादर से ढका मिला था। साेनू के चेहरे और गर्दन पर आधा दर्जन से ज्यादा चोटों के निशान थे। पुलिस ने चचेरे भाई बृजराज की तहरीर पर बड़े भाई दिनेश उर्फ मिंचू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गला दबाकर मारने के बाद सिर पर किए थे 14 वार
मिंचू ने सोते वक्त छोटे भाई सोनू का पहले गला दबाकर मारा। वह जिंदा न बच जाए इसके लिए फावड़े से 14 बार सिर व चेहरे पर वार किए। अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। रविवार को शव की पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है।
Notifications