25 लाख युवाओं को दिए जाएंगे टैबलेट:सीएम योगी ने शुरू किया महाअभियान, बोले- आप सबमें बजरंग बली की ताकत है – Cm Yogi Launches Massive Tablet Distribution Campaign 2.5 Million Will Be Given To Youth

{“_id”:”6af933c84e2886afb4002d36″,”slug”:”cm-yogi-launches-massive-tablet-distribution-campaign-2-5-million-will-be-given-to-youth-2026-11-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”25 लाख युवाओं को दिए जाएंगे टैबलेट: सीएम योगी ने शुरू किया महाअभियान, बोले- आप सबमें बजरंग बली की ताकत है”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश सबसे युवा है और इस पर भी उत्तर प्रदेश सबसे युवा प्रदेश है। युवा मतलब शक्ति। आप सब अभी 15 से 35 वर्ष की उम्र के बीच हैं। आप सबमें बजरंग बली की ताकत है। ये वो दौर है जब असंभव जैसा शब्द आपके शब्दकोश में नहीं है। जब महारानी लक्ष्मीबाई ने ब्रिटिश हुकूमत से लड़ाई लड़ी थी तब उनकी उम्र केवल 26 साल थी। महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को 26 वर्ष की उम्र में दो बार आजीवन कारावास की सजा हुई थी और जब महाराणा प्रताप ने अकबर से पहली बार युद्ध लड़ा था। उस समय उनकी उम्र मात्र 27 साल की थी। स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक मंच पर भारत को एक नई पहचान दी।
यूपी की छवि बदली, अब नौकरी के लिए नहीं करनी पड़ती सिफारिश
सीएम योगी ने कहा कि मैं आप सबको खुद मिलकर टैबलेट देना चाहता था पर 25 लाख लोगों को टैबलेट देने में कई दिन लग जाएंगे और मैं आप सबके साथ सेल्फी भी लेना चाहता था। फोटो खिंचवाना चाहता था। आप लोग युवा शक्ति हैं। जो देश के और प्रदेश के भविष्य को आकार देना चाहते हैं। बीते साढ़े नौ साल में यूपी की छवि बदली है। यूपी के बारे में लोगों की धारणा बदली है। 2017 के पहले अगर कहीं कोई नौकरी निकलती थी तो चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे पर अब नौकरी के लिए कोई सिफारिश नहीं करनी पड़ती है और न ही रिश्वत देना पड़ता है। हमने प्रदेश के युवाओं के सामने से पहचान का संकट खत्म किया है। अब यूपी का निवासी अगर बाहर जाता है तो उससे मिलने के लिए उसे गले लगाने के लिए लोग लालायित रहते हैं। बीते नौ साल में यूपी की पहचान बदली है। यूपी में अब ब्रम्होस मिसाइल का निर्माण होता है। कानपुर में राइफल का निर्माण होता है। पहले प्रदेश में निवेश के कार्यक्रम होते थे पर कोई नहीं आता था। अब कानून व्यवस्था में सुधार होने से यूपी बीमारू राज्यों की सूची से बाहर आया है।
जिस जमीन पर माफिया कब्जा करना चाहते थे वहां फोरेंसिक इंस्टीट्यूट बनाया
माफिया जिस जमीन पर कब्जा करना चाहता था वहां पर फोरेंसिक इंस्टीट्यूट बनाया गया है। मैंने बुलडोजर भेज दिया। माफिया भाग गया। सपा की सरकार की दो नियुक्तियां रद्द करनी पड़ीं क्योंकि वो मुन्ना भाइयों ने दी थी। सपा सरकार ने नौकरियां नहीं दी पर मुन्ना भाई जरूर पैदा किए। पहले होता यही था कि परीक्षा कोई देता था डिग्री कोई ले जाता था। बीते साढ़े नौ साल में युवाओं को सम्मान मिला।
यूपी में अब रूल आफ माफिया नहीं रूल ऑफ लॉ है
सीएम योगी ने युवाओं से कहा कि अब यूपी के अंदर विकास का माहौल है। प्रदेश में अब रूल आफ लॉ है। रूल ऑफ माफिया नहीं है। प्रदेश में निवेश हो रहा है। ये टैबलेट आपके लिए एक अवसर हैं इसे सिर्फ मनोरंजन का माध्यम मत बनाइए। इसके साथ ही सीएम योगी ने युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की है।
