
*डीआईजी मुनिराज का पुलिस महकमें को सख्त संदेश गौ तस्करों से लेकर नशा माफिया तक पर कसेगा शिकंजा लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही* ।
बरेली । बरेली रेंज की कमान संभालते ही डीआईजी मुनिराज ने पुलिस महकमें को अपना रुख साफ कर दिया है अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई थानों में लापरवाही अब पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर भारी पड़ सकती है। बरेली और बदायूं में आयोजित अपराध समीक्षा बैठकों में डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए। उन्होंने गौ तस्करों नशा माफिया और संगठित अपराधियों के पूरे नेटवर्क पर प्रहार करने के साथ ही आगामी चुनावों और धार्मिक मेलों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। डीआईजी मुनिराज ने बरेली बदायूं शाहजहांपुर और पीलीभीत के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की समीक्षा की इसी दौरान पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए ।नौ प्रमुख प्राथमिकताओं पर काम करने के निर्देश दिए गए उन्होंने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और संगठित गिरोहो के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया।
डीआईजी ने गौकशी और गौ तस्करी में शामिल गिरोहों के सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि केवल छोटे अपराधियों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित ना रहे बल्कि पूरे नेटवर्क को चिन्हित करो उसे ध्वस्त किया जाए। नशे के अवैध कारोबार में शामिल माफिया की संपत्ति की पहचान कर नियम अनुसार जब्तीकरण और कुर्की की कार्रवाई करने को भी कहा।
थानों मैं शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों की सुनवाई को लेकर डीआईजी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए की फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और शिकायतों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो जाए जनसुनवाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिस कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े अपराध में तत्काल कार्रवाई संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिएगए। रेंज के चारों जिलों में यातायात व्यवस्था सुधारने प्रमुख चौराहों और बाजारों में जाम से निपटने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।
डीआईजी के निर्देशन से साफ है कि अब अपराध नियंत्रण से लेकर आमजन की शिकायतों के निस्तारण के पुलिस के हर स्तर पर जवाब दे ही और निगरानी बढ़ेगी।
रिपोर्टर/अनुरा
ग सिंह