
*470 ग्राम अफीम के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार साथी से खरीद कर बेचने की फिराक में था आरोपी*।
*बरेली*। फरीदपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 470 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह अपने साथी से अफीम लेकर उसे बेचने का काम करता था।
पुलिस के मुताबिक उप निरीक्षक जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर की सूचना से मिली की एक युवक अफीम बेचने की फिराक में मुख्य हाईवे कंजर गोटिया नहर पटरी पर जाने वाले रास्ते पर खड़ा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आदर्श पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम पचौमी थाना फरीदपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 470 ग्राम अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ पूछताछ में आरोपी ने बताया की अफीम उसे मंजीत पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम धीरपुर ने बेचने के लिए दी थी वह इसे बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष कैसे करने की कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में जसवीर सिंह समेत 6 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
रिपोर्टर/.अनुराग सिंह