

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, मृतका का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सच्चा और पक्का

{“_id”:”6af9874ee21b84ce840f06e7″,”slug”:”woman-killed-after-being-hit-by-pickup-truck-in-pilibhit-2026-11-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीलीभीत: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, पति-बेटा गंभीर घायल; शादी के कार्ड बांटने जा रहा था परिवार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, मृतका का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे एक परिवार के साथ रविवार दोपहर हादसा हो गया। पिकअप की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहजहांपुर जिले के गांव भुंडी निवासी बसंत लाल अपनी पत्नी कांति देवी और बेटे रवि कुमार के साथ बाइक से बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मुसरहा जा रहे थे। रवि की शादी चार दिसंबर को होनी है। परिवार बेटे की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने निकला था। बरेली-बीसलपुर हाईवे पर गांव गोवल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कांति देवी (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बसंत लाल और रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवि की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया है। बसंत लाल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
Notifications