
शहर की आम पब्लिक की लंबे समय से मांग है शहर मे पार्किंग स्थल बनाया जाए। बार बार शहर के व्यापारी वर्ग और आम पब्लिक अधिकारियो से एवं संगठन से पार्किंग व्यवस्था को लेकर कह चुकी है संगठन ने कई बार आप अधिकारियों एवं पीलीभीत के सांसद , शहर विधायक जी एवं चेयरमैन को भी शहर में पार्किंग स्थल बनाए जाने के स्थान के सुझाव के साथ लिखित शिकायत की लेकिन अभी तक तरफ से कोई पार्किंग स्थल नहीं बनाया गया है जिसको लेकर दो चार दिनों में संगठन धरना-प्रदर्शन करके अपना रोष व्यक्त करेगा धरने को लेकर पहले भी ज्ञापन में संगठन कह चुका है जिसकी जिम्मेदारी सभी बड़े आला अधिकारियों सांसद जी, विधायक जी एवं चेयरमैन की होगी। संगठन अपना धरना प्रदर्शन कहीं भी रख सकता है लेकिन किसी अधिकारी या आम पब्लिक को बाधित नहीं करेंगे।

*हिन्दू महासभा ने पार्किंग बनाने को लेकर किया धरने का ऐलान*पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बार बार ज्ञापन देने के बाद भी पार्किंग स्थल न बनने पर धरना प्रदर्शन का अल्टीमेटम दे दिया है अब संगठन किसी भी दिन एवं कहीं भी धरना प्रदर्शन कर सकता है। जिसका संपूर्ण जिम्मेदार संगठन ने उच्च अधिकारियों एवं आला नेताओं को बताया है। आपको बता दें कि कुछ समय पूर्व संगठन द्वारा उच्च अधिकारियों, सांसद, शहर विधायक एवं चेयरमैन को ज्ञापन देते हुए शहर के बाजार में पार्किंग स्थल न होने के चलते लोगों को होने वाली समस्या से अवगत कराया था किंतु इन सभी उच्च अधिकारियों एवं आला नेताओं के जनमानस की समस्याओं के प्रति बेरुखे रवैये से आज तक पार्किंग स्थल का चयन नहीं हो सका है। जिसको लेकर जिले की जनता एवं संगठन में रोष व्याप्त है।
शुक्रवार को हिन्दू महासभा द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शहर की आम पब्लिक की लंबे समय से मांग है शहर मे पार्किंग स्थल बनाया जाए। बार बार शहर के व्यापारी वर्ग और आम पब्लिक अधिकारियो से एवं संगठन से पार्किंग व्यवस्था को लेकर कह चुकी है संगठन ने कई बार अधिकारियों एवं पीलीभीत के सांसद, शहर विधायक एवं चेयरमैन को भी शहर मे पार्किंग स्थल बनाए जाने के स्थान के सुझाव के साथ लिखित शिकायत की लेकिन अभी तक इन लोगो की तरफ से कोई पार्किंग स्थल नहीं बनाया गया है जिसको लेकर दो चार दिनों मे संगठन धरना-प्रदर्शन करके अपना रोष व्यक्त करेगा। संगठन ने कहा है कि धरने की जिम्मेदारी सभी बड़े आला अधिकारियों, सांसद, विधायक एवं चेयरमैन की होगी। संगठन अपना धरना प्रदर्शन कहीं भी रख सकता है लेकिन किसी अधिकारी या आम पब्लिक को बाधित नही करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, नगर महामंत्री प्रमोद कश्यप, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, नरसिंह, राहुल कश्यप आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्ञापन देने वालों मे शामिल रहे
प्रमोद कश्यप नगर महामती गौरव रामा (युवा जिलाध्यत)
आयुष सक्सेना (युवा जिला महामंत्री) सर्वेश कुमार कश्यप (जिवरिष्ठ उपध्यक्ष नरेन्द्र कुमार श्रीवास्त (नगर उपाध्यक्ष )
डॉ पी एस शर्मा जिला मीडिया प्रभारी
नरसिंह (सदस्य) राहुल कश्यप
सुनील काशिद (नगर अध्यक्ष)
प्रिय सुनील कश्यप नगर अध्यक्ष
संजीव मिश्रा क्षेत्र उपाध्यक्ष
