
जनता बदलाव के मूड मेंपीलीभीत:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव और ब्रज ज़ोन के प्रभारी कुणाल चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पीलीभीत पहुंचे कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है। राज्य की कानून-व्यवस्था और आर्थिक स्थिति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा पहचान सिर्फ तीन ‘C’— कर्ज, क्राइम और करप्शन बनकर रह गई है।किसानों और युवाओं की अनदेखी का आरोपकुणाल चौधरी ने कहा कि पिछले 10–15 दिनों से वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं, जहां किसान, नौजवान और आम जनता बेहद परेशान हैं। उन्होंने किसानों की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को अपनी धान की फसल एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) से एक-एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक के घाटे पर बेचनी पड़ रही है। आलू और मक्का उत्पादक किसानों को भी लागत से काफी कम दाम मिल रहे हैं। इसके अलावा, युवाओं के लिए रोजगार के साधन नहीं हैं और उन्हें काम की तलाश में राज्य से बाहर पलायन करना पड़ रहा है।सरकारी तंत्र और बुनियादी ढांचे पर उठाए सवालस्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बरेली के सर्किट हाउस और आसपास के इलाकों में ही जलभराव और बदहाली देखने को मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में आए दिन पुल और सड़कें धराशायी हो रही हैं। थाने और तहसीलें भ्रष्टाचार और जनता की लूट के केंद्र बन चुके हैं। उन्होंने धार्मिक स्थलों के नाम पर भी चंदा उगाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।’मिशन 2027’ के लिए कांग्रेस तैयारकांग्रेस सचिव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के वंचितों, शोषितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए सड़क पर लड़ रहे हैं, जिससे जनता में उनके प्रति नया भरोसा जगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में ‘मिशन 2027’ के लिए अपनी कमर कस ली है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर पूरी ताकत से चुनाव में उतरेगी।
