
आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दरअसल, हजारों श्रद्धालु वैकुंठ द्वार दर्शन टोकन के लिए तिरुपति के विभिन्न टिकट काउंटर पर खड़े थे, तभी धक्का-मुक्की होने लगी और अचानक से भगदड़ मच गई। हादसे पर पीएम मोदी और सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है। फिलहाल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

