
बरेली, 25 सितंबर 2026। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेलवे बोर्ड के निर्देश एवं मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत जनभागीदारी से स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।अभियान के तहत काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, काशीपुर, रुद्रपुर सिटी, पीलीभीत, बरेली सिटी, इज्जतनगर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद और कन्नौज सहित विभिन्न स्टेशनों के रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं मैदानों में जीरो वेस्ट कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।इसी क्रम में रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोड नंबर-4 में खिलाड़ियों और रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर परिसर की गहन साफ-सफाई की। इस दौरान स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। खिलाड़ियों में स्वच्छता के साथ खेल भावना और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।400 मीटर बालक वर्ग में शिवम ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय और अर्पन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर बालिका वर्ग में मंजु ने प्रथम, रिया चौधरी ने द्वितीय और सरिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विजेता प्रतिभागियों को वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत (टीआरडी) एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री राजकुमार ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया।नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेशअभियान के अंतर्गत काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से यात्रियों, वेंडरों एवं रेलकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए ‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ यात्रा’ का संदेश दिया, जिसे यात्रियों और रेलकर्मियों ने सराहा।रेलवे प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के माध्यम से इज्जतनगर मंडल स्वच्छ रेल परिसर के साथ-साथ जनभागीदारी और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहा है।#SwachhtaHiSeva2026 #SwachhRail #IzzatnagarDivision #NortheastRailway #Bareilly #Pilibhit #Kathgodam #RailwayNews #SwachhtaAbhiyan #ZeroWaste #CleanIndia #इंडियंरेलवेज

