

नीलामी स्थगित होने पर भड़के किसान, हंगामा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”6adc8ec42af8b58e6c099b35″,”slug”:”bareilly-baheri-kesar-sugar-mill-land-auction-postponed-farmers-creates-ruckus-2026-10-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: केसर चीनी मिल की जमीन की नीलामी फिर टली, डीडी जमा न करने पर तीन खरीदार बाहर, किसानों ने किया हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


नीलामी स्थगित होने पर भड़के किसान, हंगामा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली के बहेड़ी की केसर चीनी मिल पर किसानों के 162 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान के मामले में प्रशासन द्वारा कुर्क की गई जमीन की नीलामी एक बार फिर नहीं हो सकी। तहसील परिसर में शनिवार को हुई नीलामी प्रक्रिया में नियमों का पेच फंस गया, जिससे एडीएम वित्त को नीलामी स्थगित करनी पड़ी। जिसके बाद किसानों ने जमकर हंगामा किया।
जिला प्रशासन ने 16 जुलाई 2025 को केसर चीनी मिल की ग्राम मुड़िया मुकर्रमपुर, नैनीताल रोड हाईवे किनारे स्थित 11.443 हेक्टेयर जमीन कुर्क की थी। यह इस जमीन की दूसरी नीलामी थी, इससे पहले हुई नीलामी को आरोपों के चलते जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया था।
अफसरों की मौजूदगी में शुरू हुई नीलामी
शनिवार दोपहर ठीक एक बजे एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह और एसडीएम गोपाल शर्मा के नेतृत्व में नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। मौके पर गन्ना विभाग और चीनी मिल के अधिकारी भी मौजूद रहे। नियमानुसार बोली लगाने वालों से साढ़े तीन करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट मांगा गया था।
नीलामी में चार खरीदार पहुंचे, लेकिन शर्त केवल एक ही कर पूरी सका। एएनजी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्रा.लि. बरेली ने ही साढ़े तीन करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया, जबकि किच्छा के घ्यासी लाल अग्रवाल, रुद्रपुर की एपी ट्रेडर्स आकांक्षा ऑटोमोबाइल और किच्छा के ही अजय पाल यादव ने चेक जमा कर दिए।