पीईटी:अलीगढ़ में 39 केंद्र 25, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को परीक्षा, केंद्रों पर जैमर, दो किमी तक नो सिग्नल – Pet Exam In Aligarh Today

{“_id”:”6add87a4236699fdbd001000″,”slug”:”pet-exam-in-aligarh-today-2026-10-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीईटी: अलीगढ़ में 39 केंद्र 25, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को परीक्षा, केंद्रों पर जैमर, दो किमी तक नो सिग्नल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} स्टेशन पर पीईटी की परीक्षा देने आए कुछ अभ्यर्थी पढ़ते रहे, कुछ सो गए – फोटो : संवाद विस्तार प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में नकल की कोई गुंजाइश न रहे,…


PET exam in Aligarh today

स्टेशन पर पीईटी की परीक्षा देने आए कुछ अभ्यर्थी पढ़ते रहे, कुछ सो गए
– फोटो : संवाद

विस्तार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में नकल की कोई गुंजाइश न रहे, इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर ऐसी व्यवस्था की गई है कि मोबाइल सिग्नल भी बाधा नहीं बन सकेंगे। पीईटी-2026 के लिए महानगर में बनाए गए सभी 39 केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। इनसे दो किलोमीटर के दायरे में मोबाइल सिग्नल बाधित रहेगा।


पीईटी नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को तीन दिन में छह पालियों में परीक्षा होगी। इसके लिए अलीगढ़ महानगर में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1,14,624 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। रविवार को दोनों पालियों में 40 हजार अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने का अनुमान है। परीक्षा के लिए देर रात अभ्यर्थियों का अलीगढ़ आना शुरू हो गया।

शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने परीक्षा की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में नकल, अनियमितता या किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएम सिटी संगीता देवी ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा प्रत्येक परीक्षा दिवस पर दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search