Bareilly News:करंट की चपेट में आकर महिला की मौत – Woman Dies After Coming Into Contact With An Electric Current

बहेड़ी। दीपावली की तैयारी के बीच बहेड़ी क्षेत्र के सकरस गांव में हादसा हो गया। घर की साफ-सफाई कर रही 26 वर्षीय महिला स्वाति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर स्वाति दीपावली को लेकर घर की सफाई कर रही थीं।…


बहेड़ी। दीपावली की तैयारी के बीच बहेड़ी क्षेत्र के सकरस गांव में हादसा हो गया। घर की साफ-सफाई कर रही 26 वर्षीय महिला स्वाति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर स्वाति दीपावली को लेकर घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में लगे बिजली के तार में करंट आ गया। स्वाति उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें बहेड़ी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वाति को दो बेटे हैं।

मां की मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की घर में करंट लगने से मौत हुई है। संवाद



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search