अमरिया। श्रीरामलीला मेला कमेटी की ओर से मंगलवार को देर रात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात कई सुंदर झांकियों एवं बैंड बाजों की धुन के बीच धूमधाम से निकल गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बरात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
कस्बे के रामलीला मैदान से मंगलवार शाम करीब पांच बजे भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, शिव और पार्वती, गणेश जी और नारद जी की झांकियां शामिल रहीं। श्रद्धालुओं ने रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। बरात कस्बे के प्रमुख मार्गो से गुजरने के बाद देर रात रामलीला मैदान पर पहुंचकर समाप्त हो गई।
इस दौरान मेला कमेटी के संजय गुप्ता, श्याम बिहारी, भूपराम, किशोरी लाल, जानकी प्रसाद, शिव शंकर लाल, विजय गुप्ता, करन सिंह आदि मौजूद रहे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने श्रीराम का स्वरूप धारण किए पात्र की पूजा अर्चना की और जलपान भी कराया। संवाद

