*65 हजार दीपों से जगमगाई बरेली पुलिस लाइन्स भव्य दीपोत्सव मैं दिखा एकता और सद्भावना संदेश पुलिस अधिकारियों ने की आतिशबाजी पुलिस कर्मियों के बच्चों को बांटे उपहार*।

*बरेली*। छोटी दीपावली के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में बरेली पुलिस की ओर से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान पुलिस लाइंस परिसर को लगभग 65 हजार दीप को से सजाया गया जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपो की आकर्षक श्रृंखलाओं ने दीपावली की उल्लास और उत्साह को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम में मंडल आयुक्त बरेली मंडल शंभू कुमार जिलाधिकारी अविनाश सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य एसपी सिटी चिराग जैन एवं एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा भव्य आतिशबाजी भी की गई। दीपोत्सव में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है पुलिस विभाग भी समाज में सुरक्षा विश्वास और शांति का प्रकाश फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह दीपोत्सव पुलिस परिवार की एकता कर्तव्य निष्ठा और सेवा भावना का प्रतीक है।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराधा ने सभी पुलिसकर्मियों एवं जनपद वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए। कहा कि यह पर्व सकारात्मक सोच परस्पर सहयोग और सामाजिक एकजुटता का संदेश देता है बरेली पुलिस जन सेवा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के बच्चों को उपहार भी वितरण किए उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी से खिल उठे। 65 हजार दीपको से सजे इस भव्य दीपोत्सव ने पुलिस परिवार में उत्साह और हुलास भरने के साथ ही समाज को एकता शांति सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।
रिपोर्टर/.अनुराग सिंह

