Prayagraj News:ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गई जान – A Young Man Lost His Life After Being Struck By A Train

Dr P S Sharma
Dr P S Sharma
November 12, 2026 1 Min Read 0


A young man lost his life after being struck by a train

फोटो कैप्शन: मृतक बबलू कुशवाहा की फाइल फोटो।

कुखुड़ी गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह डीएफसी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिये युवक की पहचान की।


मेजा के केवटहिया रामनगर निवासी बबलू कुशवाहा (25) बुधवार शाम मांडाखास निवासी अपनी चचेरी बहन सुनीता पत्नी राजेश के घर आया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे वह घर जाने की बात कहकर वहां से निकला था। सुबह करीब दस बजे कुखुड़ी गांव के सामने डीएफसी रेल लाइन पर उसका शव पड़ा मिला।

सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से उसकी पहचान की। बबलू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। मांडा थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *