बिलाल खान।

खटीमा रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 नग साल की अवैध चिरान बरामद।
खटीमा तराई पूर्वी वन प्रभाग की SOG टीम ने टनकपुर आम बाग क्षेत्र में छापेमारी कर साल की लकड़ी के करीब 40 नग अवैध चिरान बरामद किए। प्रभारी नवीन रैकवाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में लकड़ी जब्त कर वन विभाग ने अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
