
*योगी सरकार ने आधी रात को बड़ा फेरबदल किया बरेली और मुरादाबाद रेंज के डीआईजी बदले*।
*बरेली*। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 12 नवंबर कि देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए। दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार बरेली और मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरक्षकों डीआईजी की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।
2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार साहनी को बरेली परिक्षेत्र से स्थानांतरित कर मुरादाबाद परिक्षेत्र का डीआईजी नियुक्त किया गया है वही मुरादाबाद परिक्षेत्र में तैनात आईपीएस अधिकारी मुनिराज को बरेली परिक्षेत्र का नया डीआईजी बनाया गया है। इस फेरबदल के तहत दोनों अधिकारियों की तैनाती आपस में बदली गई है शासन के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है बरेली परिक्षेत्र में नए डीआईजी मुनिराज जी के सामने मंडल की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी वही अजय कुमार साहनी अब मुरादाबाद पर परिक्षेत्र कि कमान संभालेंगे।
रिपोर्टर/अनुराग सिंह।
