
{“_id”:”6af7cd37890ed9683f01b485″,”slug”:”moving-bus-catches-fire-on-yamuna-expressway-40-passengers-escape-unhurt-2026-11-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यमुना एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी बस : 40 यात्रियों में मची चीख-पुकार, लपटें देख कांपे लोग; सामान जलकर राख”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बस में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात राया कट पुल के ऊपर चलती बस में आग लग गई। बस से लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बस और यात्रियों का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
Notifications