
पीलीभीत /बीसलपुर: ट्रेनों के कैंसिल होने का लेटर जारी होने पर बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर विरोध किया बड़ी संख्या में यात्रीगण दैनिक यात्री अधिवक्तागण छात्रों व्यापारियों ने बीसलपुर स्टेशन अधीक्षक सतीश चंद्र से विरोध जताया ज्ञात हो रेल विभाग ने पीलीभीत शाहजहांपुर के बीच गाड़ी संख्या 05447 05448 55353 55350 का संचालन 23 जनवरी से 6 फरवरी तक बंद करने का आदेश रेल विभाग द्वारा जारी किया गया जैसे ही ट्रेनों के कैंसिल होने की जानकारी मिली बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर अधिबक्ताओं दैनिक यात्रीगण छात्रों ने यात्रियों के साथ स्टेशन अधीक्षक सतीश चंद्र से बात की और कहा कि अचानक ट्रेनों का संचालन बंद करने से जनता को भारी सुविधा होगी बड़ी संख्या में सुबह की ट्रेन से यात्रीगण दैनिक यात्रीगण छात्र मजदूर व्यापारी जिला मुख्यालय पर जाते हैं सुबह की ट्रेन कैंसिल हो जाने से बीसलपुर से पीलीभीत जाने वाली जनता को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इसी तरह सभी छात्र अधिवक्ता मजदूर व्यापारी अपने कार्य निपटा कर शाम की ट्रेन से वापसी करते हैं उन्हें भी अपने गंतव्य को पहुंचने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा रोडवेज की सुविधा भी इस रोड पर नहीं है मात्र कुछ गाड़ियां ही संचालित हो रही है जिनका भी कोई समय निश्चित नहीं है बड़ी संख्या में बसों को कुंभ मेला भेजा गया है इस कारण ट्रेन बंद हो जाने से जनता के ऊपर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ेगा और डग्गामार वाहनों में असुरक्षित यात्रा करनी पड़ेगी भीषण ठंड की स्थिति में रेलवे द्वारा ट्रेनों को कैंसिल करने से जनता परेशान होगी।
अधिवक्ताओं ने स्टेशन अधीक्षक सतीश चंद्र से कहा तब स्टेशन अधीक्षक ने पूर्वोत्तर रेलवे कंट्रोल रूम को अवगत कराया वकीलों ने मांग की कि रेलवे द्वारा पीलीभीत शाहजहांपुर रूट पर ट्रेनों के कैंसिल करने का आदेश तत्काल निरस्त किया जाए अन्यथा जनता आंदोलन को बाध्य होगी प्रदर्शन में राजकमल रस्तोगी रामानंद मिश्रा सुधीर मिश्रा हेमन्त मिश्र सुजीत सक्सेना संजय सिंह राम सिंह गंगवार रियाजुद्दीन मोहम्मद तारिक विमल सिंह राजेश्वर वर्मा ज्ञानेंद्र गौतम उमाशंकर शर्मा सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।*
