
Ration Card E-KYC Last Date: उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है. योगी सरकार ने फ्री में अनाज ले रहे लाभार्थियों को बड़ा तोहफा दिया है. लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराने की समय सीमा बढ़ा दी गई है. ऐसे लाभार्थियों को इसके लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है. पहले ई-केवाईसी के लिए 31 दिसंबर की डेडलाइन तय की गई थी. बता दें, राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है. इसके बावजूद 33 फीसदी राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई थी. अब सरकार ने ऐसे लाभार्थियों को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है.

आप एस डी सी एस सी जन सेवा केंद्र पर भी ekyc करा सकते हैँ।
निरस्त हो सकता है राशन कार्ड
बता दें, सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. ऐसा न होने पर आपका राशन कार्ड निरस्त हो सकता है, जिससे लाभार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. पहले इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर थी, लेकिन अब सरकार ने इसे फरवरी 2025 तक कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पिछले कई महीनों से जारी इस प्रक्रिया के बाद भी केवल 67 फीसदी काम पूरा हो सका है, राशन कार्ड में दर्ज करीब 33 फीसदी यूनिटों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है. कैसे करा सकते हैं ई-केवाईसीराशन कार्ड धारक अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं.
इसके लिए उन्हें अपने राशन डीलर के पास आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे. इसमें राशन कार्ड परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान प्रमाण पत्र शामिल है. बिना राशन कार्ड भी मिलेगा राशनअब राशन कार्ड धारकों को बिना राशन कार्ड भी राशन मिलेगा. इसके लिए ई-केवाईसी जरूरी है.
राशन कार्ड धारकों को बिना राशन कार्ड राशन लेने के लिए Mera Ration 2.0 ऐप का इस्तेमाल करना होगा. इस ऐप को गूगल प्ले से और एप्पल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. एप इंस्टाल होने के बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा. इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा, इसे डालने के बाद आपका राशन कार्ड ओपन हो जाएगा, जिसके दिखाकर आप राशन सुविधा का लाभ ले सकते हैं.
