
टूट गई बर्फ की परत, डूबे जमी झील पर वॉकिंग करते पर्यटकअरुणाचल में एक जमी हुई झील में वॉकिंग करते पर्यटक बर्फ की परत टूटने से मुश्किल में पड़ गए। बर्फ की परत टूटने से ये पर्यटक अचानक झील में गिर गए।

हालांकि वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बांस की मदद से सभी पर्यटकों को बचा लिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने इस VIDEO को शेयर करते हुए कहा- सेला दर्रे पर घूमने गए पर्यटक अनुभवी लोगों के साथ बर्फीली झीलों में जाएं। साथ ही बर्फीले तूफान का भी ध्यान रखें।
