
तकनीकी पर निर्भरता अच्छी है लेकिन गूगल मैप पर निर्भरता आप लोगों को भारी पड़ने लगी है हम अक्सर सुन रहे हैं कि गूगल मैप के चक्कर में लोग कहीं से कहीं पहुंच जा रहे हैं कभी टूटे पुल से नीचे गिर रहे हैं कभी तालाब में गिर रहे हैं तो कभी किसी जगह के बजाय दूसरी जगह पहुंच जाते हैं जिसका नतीजा यह होता है कि लोगों का समय और धन और जान माल सभी बर्बाद होते हैं अब जयपुर से बड़ी खबर आई है जहां पर गूगल में अपने पूरे बाजार को ही एक तरह से बर्बाद कर दिया जानिए कैसे!!

आज के समय में गूगल ने लोगों की जिंदगी में एक बड़ा स्थान बना लिया है. लोगों को किसी भी विषय पर जानकारी चाहिए होती है तो वो सीधे गूगल बाबा की शरण में चले जाते हैं. गूगल की वजह से लोगों को कई नई जानकारी मिलती है. जानकारी देने के साथ ही साथ अब गूगल लोगों को एक से दूसरे जगह पहुंचाने का भी काम करने लगा है. गूगल मैप की मदद से लोग एक लोकेशन से दूसरे तक चले जाते हैं.
गूगल मैप की सुविधा ने लोगों की जिंदगी आरामदायक तो बना दी है लेकिन कई बार इसका इस्तेमाल लोगों को मुसीबत में भी डाल देता है. मैप के रास्ते कई बार गलत निकल जाते हैं. इस वजह से कई हादसे भी हो जाते हैं. ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जहां गूगल मैप फॉलो करते हुए कई लोग अधूरे ब्रिज से नीचे जा गिरे हों या सुनसान रास्ते में जाकर अटक गए हो. अब जयपुर से सामने आए इस मामले को ही देख लीजिये. यहां दस चक्का ट्रेलर के ड्राइवर को मैप का सहारा लेना महंगा पड़ गया.
बाजार में मचाई तबाही
दस चक्का ट्रेलर को जयपुर से दौसा जाना था. ड्राइवर नया था और उसे इसका रूट नहीं पता था. लेकिन ड्राइवर था टेक फ्रेंडली. उसने तुरंत गूगल मैप खोला और उसके मुताबिक़ ही अपनी मंजिल के लिए निकल पड़ा. लेकिन यहां उसे धोखा मिल गया. मैप पर बताए गए रास्ते पर चलते हुए ड्राइवर हाईवे से भटक कर तूंगा के व्यस्त मार्केट में जा पहुंचा. तंग गलियों के बीच ट्रेलर जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे वहां तबाही मचती गई.
बाहर निकलते-निकलते तबाह हुआ बाजार
ट्रेलर गलियों में काफी आगे चला गया. इस दौरान कई दुकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाता रहा. रात की वजह से ट्रेलर आगे तो चला गया लेकिन जब बाजार खुला तो स्थिति और खराब हो गई. मामले की जानकारी तुरंत तूंगा थाने में दी गई जिसके बाद क्रेन की मदद से ट्रेलर को बाहर निकालने की कोशिश की गई. इसमें कई घंटे लग गए. बाजार को हुए नुकसान की वजह से व्यापारियों में रोष देखने को मिला. गूगल मैप की इस तबाही की चर्चा काफी देर तक होती रही.
tags :
Google appsGoogle mapsJaipur accidentKhabre jara hatkeShocking newsWeird news
