भूकंप से भारी तबाही, 53 की मौतचीन के तिब्बत में आए भूकंप से हुए हादसों में 53 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 लोग घायल हुए हैं। तिब्बत के शिजांग में 10 किलोमीटर 7.1 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिससे कई इमारतें ढह गईं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


इस भूकंप का असर, नेपाल, भूटान और भारत में भी देखने को मिला है। हालांकि भारत में भूकंप के झटकों से कोई नुकसान नहीं हुआ।
