
तिब्बत में मंगलवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। इस भीषण भूकंप में 32 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार मंगलवार सुबह 9:05 बजे (बीजिंग समय) महसूस किये गये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गयी। चीन की सरकारी मीडिया मुताबिक, तिब्बत में 6.8 तीव्रता के भूकंप में 32 लोगों की मौत हई है। 38 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौत के आंकड़ों में इजाफा होने की संभावना है। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.45 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।

