
*गली के मोड पर लगे गलत तरीके से बिजली के पोल को हटाने के संबंध में मिले जिलाधिकारी से उद्योग युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी*सुभाष नगर कॉलोनी में गली के मोड पर बिजली विभाग द्वारा (दिनांक: 29–01–2025) को एक गलत तरीके से लोहे का पोल लगाया गया जिसमें कॉलोनी में रह रहे सभी लोगों को आवा गमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते कई बार बिजली विभाग के उच्चअधिकारियों से इस खंभे को हटाने के संबंध में कॉलोनी निवासी ने बात की गई लेकिन उसका कोई भी रास्ता नहीं निकाला गया जिसके चलते आज उधोग युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने माननीय महोदय से मिलकर लिखित में शिकायत की जिसमें माननीय डीएम साहब द्वारा आश्वासन दिया गया कि बिजली विभाग के अधिकारी महोदय से बात करके जल्द ही खंबे को वहां से हटवाकर उच्च स्थान पर लगाया जाएगा।।मुलाकात करने पहुंचे पदाधिकारी युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष गौरव दीक्षित, युवा जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सागर सैनी, युवा जिला महामंत्री राजन श्रीवास्तव, जिला मंत्री नजम ख़ां , युवा जिला नगर अध्यक्ष आशीष लोधी आदि व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

