
खबर उत्तर प्रदेश जनपद बरेली से बरेली।।

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने ग्रुप की योजना बनाकर आए दो अभियुक्तों को समय रहते गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को टाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा एक खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस 315 बोर एक नाजायज चाकू और एक बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस को गस्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दावोच लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने लूट की योजना की बात काबूली।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ आ रही है जिससे इस गैंग के अन्य सदस्यों और संभावित वारदातों के बारे में जानकारी जुटा जा रही है।
रिपोर्टर अनुराग सिंह
