
सलीम कुरैशी, खटीमा से।

तीन दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वेन कैंप का आयोजनखटीमा उधम सिंह नगर पासपोर्ट आवेदकों को उनके घर के समीप ही पासपोर्ट सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून द्वारा दिनांक 15 से 17 अप्रैल, 2025 तक खटीमा तहसील परिसर में पासपोर्ट मोबाईल वैन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इस तीन दिवसीय कैम्प के लिए 50 अप्वाइंटमेंट स्लॉट प्रतिदिन आनलाइन बुकिंग के लिए शीघ्र ही जारी किये जायेंगे विजय शंकर पांडेय पासपोर्ट क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि | इस कैम्प में नये एवं पुनर्निगमन श्रेणी के आनलाइन भरे गए पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस कैम्प में तत्काल श्रेणी, पीसीसी हेतु आवेदन तथा किसी अन्य कारण अथवा दस्तावेज की कमी के कारण पहले से रुके हुए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन तथा अधिक जानकारी के लिए आवेदक एक मात्र अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in का होम पेज देखें। आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन भरकर, निर्धारित शुल्क जमाकर पासपोर्ट मोबाईल वैन के लिए “ खटीमा तहसील परिसर के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा एवं लिए गए नियत दिन, समय एवं स्थान पर आवश्यक कागजातों की मूलप्रति एवं उनकी स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर जांच हेतु तथा फोटो, उँगलियों के निशान देने के लिए उपस्थित होना होगा।
बाइट- नीता सक्सेना समाज सेवी
