***सह संपादक डॉक्टर इब्राहिम कुरैशी की रिपोर्ट***
*प्रदेश के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में लगेंगे CCTV कैमरे,लखनऊ से होगी 24 घंटे निगरानी*

लखनऊ। स्टांप एवं पंजीयन विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब उत्तर प्रदेश के सभी उप निबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।कैमरों की रिकॉर्डिंग 24 घंटे होगी और उनकी निगरानी दो स्तरों पर की जाएगी।संबंधित सहायक महानिरीक्षक कार्यालय में स्थानीय कमांड सेंटर बनाया जाएगा,जबकि पूरे प्रदेश की निगरानी के लिए लखनऊ में केंद्रीयकृत कमांड एवं मॉनिटरिंग सेंटर स्थापित होगा।सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगेगा !!दिल्ली जन
