{“_id”:”6a80340742d4a6b68506f358″,”slug”:”injured-saurabh-recounts-story-of-attack-while-undergoing-treatment-at-medical-college-in-pratapgarh-2026-08-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”संविदा कर्मी का कत्ल: मौत सामने थी, पर सच बोलने की जिद न टूटी; दम तोड़ने से पहले सौरभ ने गिनाए कातिलों के नाम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


pratapgarh murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मौत सामने थी, पर सच बोलने की जिद नहीं टूटी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मारपीट में घायल संविदाकर्मी सौरभ ने तड़पते हुए पहले कार में साथियों को हमलावरों के नाम बताए, फिर अस्पताल के बेड पर खुद वीडियो बनवाकर वारदात सुनाई। वायरल वीडियो में लहूलुहान सौरभ कांपती आवाज में गुनहगारों के नाम ले रहा था। इन्हीं लोगों ने मारा कहते-कहते उसकी सांसें थम गईं।
लीलापुर थाना के मानापुर सिंधौर निवासी मोती लाल विश्वकर्मा का 32 वर्षीय बेटा सौरभ विश्वकर्मा लालगंज आपूर्ति कार्यालय में संविदा कर्मी था। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार शाम सात बजे बाइक से वह लालगंज से घर लौट रहा था। डांडी गांव के समीप गजाधर इंटर कॉलेज के पास करीब 12 लोगों ने उसे रोक लिया। बेरहमी से पिटाई कर दी। गुहार लगाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर बाइक से भाग निकले।