{“_id”:”6a819e4da07cd72542019348″,”slug”:”all-council-schools-will-remain-closed-on-monday-in-bareilly-district-2026-08-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”School Closed: सोमवार को बंद रहेंगे इस जिले के सभी परिषदीय स्कूल, संचालन के समय को लेकर भी नया आदेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


स्कूल बंद (सांकेतिक तस्वीर)
बरेली में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की ओर से जनपद के विद्यालयों के संचालन और छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया गया है। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर सावन के तीसरे सोमवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। चौथे सोमवार को भी सभी परिषदीय स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर सावन मास में कांवड़ियों की अत्यधिक भीड़, ट्रैफिक जाम, रूट डायवर्जन और किसी भी अप्रिय दुर्घटना की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।